होम / राजगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के लिए भोपाल रेफर

राजगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के लिए भोपाल रेफर

• LAST UPDATED : March 9, 2023

राजगढ़: बता दें कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से एक बाइक सवार को टक्कर लगने की ख़बर मिली है। घायल युवक का नाम बबलू बताया जा रहा है। जो कि परोलिया का रहने वाला है। इस घटना में बाइक सवार युवक के सिर में चोट आई है। जिसे भोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • पुलिस कब्जे में दिग्विजय सिंह का वाहन
  • दिग्विजय सिंह ने दिया घटना की जानकारी

पुलिस कब्जे में दिग्विजय सिंह का वाहन

बता दें कि इस घटना की जांच में लगी पुलिस ने दिग्विजयसिंह के ड्राइवर पर प्रकरण दर्ज कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही सात उन्होने बताया कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले के कोडक्या गांव में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के यहां शोक व्यक्त करने जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना हुई है।

दिग्विजय सिंह ने दिया घटना की जानकारी

पत्रकारों से पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने बताया कि ये हादसा अचानक कार के सामने आ जाने से हुआ है। हालांकि युवक को गंभीर चोट नहीं है। मैने उसे अस्पताल भेजवा दिया है। मैं उसकी पूरी व्यवस्था देख रहा हूं।

ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को घेरा, कहा- झूठ के सहारे कमल नाथ बेचारे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox