होम / Rajgarh: पत्नि ने पति के गाँव जाते ही लगा ली फांसी, मायके के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप  

Rajgarh: पत्नि ने पति के गाँव जाते ही लगा ली फांसी, मायके के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप  

• LAST UPDATED : December 27, 2022

राजगढ़: राजगढ़ जिले के ब्यावरा के विवेक टाकिज के निकट निवासरत अजय शिवहरे सीआर पी एफ में हैं। जिनकी पत्नी नेनसी ने कल अपने घर में पंखे से दोपहर करीब 3 बजे के दरम्यान पंखा से फंदे पर लटकी मिली।

बच्चों ने दी आस-पडोस के लोगों को जानकारी 

मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने घर मे उस  समय फांसी लगाकर जान दे दी। जब महिला नेंसी के पति अजय पौन घंटा पहले ही अपने गाँव नसीलपुर के लिए निकले थे। घटना के समय बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चे जब घर के भीतर पहुंचे तो माँ को फांसी के फंदे पर झूलता देख,उन्होने आस-पडोस के लोगों को जानकारी दी।

महिला के पास से नही मिला कोई सुसाइट नोट

पुलिस के मुताबिक महिला के पास से कोई सुसाइट नोट नही मिला है। झाँसी निवासी मृतिका के भाई-भतिजे, और भाभी व परिजन सोमवार को ही ब्यावरा पंहुच गये थे। आज दोपहर 1 बजे तक मृतक महिला का पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया था। फॉरेंसिक टीम भी उक्त समय तक ब्यावरा नहीं पहुंची । जिसके कारण मृतिका को भोपाल पी एम करवाने ले जाया गया है।  इस मामले में निस्पक्ष जाँच की भी मांग स्थानीय प्रशासन सहित जिला प्रशासन से भी की गई है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox