होम / Rajya Sabha Election 2024: माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और उमेशनाथ महाराज ने कैसे की थी राजनीति में एंट्री, जानिए

Rajya Sabha Election 2024: माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और उमेशनाथ महाराज ने कैसे की थी राजनीति में एंट्री, जानिए

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP Rajya Sabha Election 2024: आज बीजेपी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी है। इसमें चार प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

राज्य की खाली पांच सीटों के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री एल मुरुगन के अलावा तीन और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। इस लिस्ट में माया नारोलिया का नाम शामिल है आइए जानते है उनके राजनीतिक करियर के बारे में…

माया नारोलिया

बीजेपी महिला उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। भाजपा ने महिला उम्मीदवार के रूप में माया नारोलिया का नाम तय कर सबको हैरान कर दिया है। माया नर्मदापुरम की रहने वाली हैं और अभी भाजपा संगठन में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष हैं। वह काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। माया पहले नर्मदापुरम में नगरपालिका अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

राशन की दुकान से की शुरूआत 

माया नारोलिया की पहचान एक अच्छी नेत्री के रूप में होती रही है। 1980 में बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद से ही वह संगठन में सक्रिय रही हैं। राशन दुकान चलाने के साथ राजनीति में भी सक्रिय रहीं है। 1997 में स्वयंसेवी संगठन नवधारा महिला मंडल का गठन किया गया। नर्मदा महिला उपभोक्ता संगठन के नाम से राशन की दुकान चलाई।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

वह दो बार नगर भाजपा महिला अध्यक्ष रह चुकी है। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बनीं। इसके बाद उन्हें मंडी सदस्य का दायित्व मिला। वही दो बार पार्षद रह चुकी है। माया दो बार प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनी वा उसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष बनीं। लायंस क्लब अध्यक्ष रह चुकी है। अभी फिल्हाल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष है।

बंसीलाल गुर्जर

मंदसौर के पास लालघाटी गांव के रहने वाले बंसीलाल गुर्जर को बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। बंसीलाल फिल्हाल भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हुडको डायरेक्टर हैं। 60 साल के बंसीलाल गुर्जर सालों से संगठन के विभिन्न पदों पर कार्यरत है। गुर्जर बीजेपी के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। इसके अलावा किसान मोर्चा में काफी समय से काम कर रहे है।

बंसीलाल गुर्जर पार्टी के आदेश पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात समेत अन्य राज्यों में चुनाव से लेकर संगठन के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहें हैं।

उमेशनाथ महाराज

उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ महाराज को बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। एक संत को राज्यसभा भेजे जाने पर उज्जैन के संत समुदाय ने खुशी जताई है। संत सोहनदास महाराज के शिष्य उमेशनाथ महाराज ने शिप्रा किनारे वाल्मीकि आश्रम का निर्माण किया। यह बताया जाता है कि संत उमेशनाथ महाराज को उनकी माता ने बाल अवस्था में ही अध्यात्म के रास्ते पर भेज दिया था।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox