प्रदेश की बड़ी खबरें

Rakhi Gift by CM: रक्षाबंधन में सवा करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों को तोहफा देंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

India News (इंडिया न्यूज़), Rakhi Gift by CM: मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनावी साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेश की जनता का खास ख्याल रखने में लगे है, या फिर ये कहें कि उन्हें अपने मतदाताओं की काफी चिंता हो रही है।

पिछले सात महीनें में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग के जनता के लिए कुछ ना कुछ घोषणाएं की है। इस बार उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों को तोहफा देने का वादा किया है।

  • प्रदेश में कुल 5 करोड़ 39 लाख मतदाता
  • प्रदेश में लगभग ढाई करोड़ महिला मतदाताएं

मतदाता सूची अपडेट

इस तोहफे को लेकर प्रदेश की महिलाएं काफी उत्साहित है। इन महिला मतदाताओं को इंतजार है कि आखिर उन्हें क्या मिलने वाला है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लिए महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। बता दें कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 39 लाख मतदाता है।

अपडेट किए गए मतदाता सूची में 13 लाख 39000 मतादाताओं का नाम जुड़ा है। जिसमें 7 लाख 7 हजार से ज्यादा महिला मतदाताएं का नाम जुड़ा है। वहीं प्रदेश में लगभग ढाई करोड़ महिला मतदाताएं हैं। जो कि इस विधानसभा चुनाव में काफी अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

सभी वर्ग के लोगों का ध्यान

बता दें कि महिलाओं के अलावा मुख्यमंत्री ने इस बर्ष में सरकारी कर्माचारी, प्रदेश के युवा और किसानो का भी ध्यान रखा है। महिलाओं के लिए लाडली बहना, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और युवाओं के लिए सीखो कमाओं जैसी योजनाएं लाई गई है। अब चुनाव के बाद ही पता चलेगा की इन योजनाओं का फायदा शिवराज सरकार को मिल पाया या नहीं।

Also Read: मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी नियुक्त, जाने किसे मिली जिम्मेदारी

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago