होम / Ram Mandir: कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर का न्योता, BJP ने कही ये बड़ी बात

Ram Mandir: कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर का न्योता, BJP ने कही ये बड़ी बात

• LAST UPDATED : January 10, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: कांग्रेस द्वारा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने बाद भाजपा नेता लगातार उस पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेती व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने भगवान राम को काल्पनिक बताया था।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता। यह वही कांग्रेस है जिसने भगवान राम को काल्पनिक बताया था, कांग्रेस बार-बार राम के नाम पर आलोचना करती है। इसमें कुछ भी नया नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है तो साफ दिखता है कि देश की जनता भी आने वाले समय में इनका बहिष्कार करने वाली है।

वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराए जाने पर केंद्रीय महिला एवं कल्याण और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी कर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का भगवान राम विरोधी चेहरा देश के सामने प्रस्तुत हो चुका है।

मंत्री स्मृति ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस पार्टी ने अदालत में दस्तावेज दिया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है, उस कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने बार-बार सनातन धर्म का अपमान किया है। अब INDIA गठबंधन के नेताओं द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करना उनकी सनातन विरोधी सोच को दर्शाता है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox