होम / Ram Mandir: छिंदवाडा में फूलों से बनाए प्रभु राम की आकृति, 51 किलो लगे फूल

Ram Mandir: छिंदवाडा में फूलों से बनाए प्रभु राम की आकृति, 51 किलो लगे फूल

• LAST UPDATED : January 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Ram Mandir: छिंदवाड़ा के छापाखाना में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग अंदाज में भक्तों ने अपनी आस्था व्यक्त की है।छापाखाना के भक्तों का कहना है कि उन्होंने प्रभु राम के लिए यह सुंदर कलाकृति बनाई है। गौरतलब है कि अयोध्या में प्रभु राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छिंदवाड़ा के हर मंदिर में खुशियां मनाई जा रही हैं। भजन कीर्तन, रामायण, राम नाम जप कर रहे है। एक कलाकर ने 51 किलो रंग-बिरंगे फूलों से भगवान राम की रंगोली बनाई है।

बनाई राम की आकृति

बता दें कि छापाखाना के साईनाथ मंडल से जुड़े रंगोली कलाकार रजत गढेवाल ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मौका हमारे लिए गर्व की बात है। 500 साल बाद प्रभु राम मंदिर में विराजमान होंगे। ये पल हम सबके अविस्मरणीय है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह पल देखने को मिल रहा है।
साथ ही इस अवसर पर हमने मिलकर 51 किलो फूलों से रंगोली बनाई है। उन्होंने फूलों से रंगोली बनाने का कारण भी बताया कि भगवान राम फूलों की तरह कोमल हैं, फूलों की तरह सुंदर हैं हमारे आराध्य हैं इसलिए फूलों से रंगोली बनाई है। रंगोली देखने रामलला के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox