भोलेनाथ विवाद पर रैपर ‘बादशाह’ ने मांगी ‘माफी’, बदले जाएंगे ‘सनक’ के लिरिक्स

India News (इंडिया न्यूज़), Badshah Sanak Controversy, भोपाल: फेमस इंडियन रैपर बादशाह की कुछ दिन पहले रिलीज हुए एक एल्बम सनक के गाने पर विवाद की स्थिति गहरा गई थी। जिसके बाद महाकाल मंदिर के पुजारी और कई भक्तों ने गाने में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ का नाम उपयोग करने का आरोप बादशाह पर लगाया था। साथ ही उन्होंने गाने से भगवान का नाम हटाने और माफी मांगने की मांग रखी थी। जिसके बाद बादशाह ने माफी मांगी है।

  • बादशाह के एल्बम पर छिड़ा विवाद
  • बादशाह ने मांगी माफी
  • गाने में महादेव के साथ किया था अश्लील शब्दों का प्रयोग
  • बादशाह के एल्बम से साधु संत थे नाराज
  • साधु संतों ने दी बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज कराने की दी थी चेतावनी

साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी उज्जैन सहित अन्य शहरों में बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी।

बादशाह ने मांगी माफी

जब इस मामले ने तुल पकड़ना शुरू किया। तब बादशाह बैकफुट पर आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए माफी मांगी। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया किल गाने में बदलाव करते हुए वह पुराने गाने को हटवा देंगे। इंस्टाग्राम पर बादशाह ने पोस्ट किया, ”मेरी जानकारी में आया है कि मेरे रीसेंटली रिलीज गाने सनक से कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं कभी भी गलती से भी या जानबूझकर किसी की भावानाओं को आहत नहीं करना चाहूंगा।”

‘किसी को भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाने का अधिकार नहीं’

महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ने कहा था कि हिंदू सनातन में छूट का दुरुपयोग किया जा रहा है। साधु संत कथा वाचक सभी ऐसी चीजों पर मौन है। फिल्म स्टार हो या काया भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाने का कोई अधिकार नहीं। देश भर में एक साथ उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर ऐसा चलता रहा तो हर कोई सनातन धर्म को गलत ढंग से पेश करता रहेगा। हम उसकी निंदा करते हैं और विरोध जताते हैं।

क्या है विवादित हिस्सा ?

2 मिनट 15 सेकंड के गाने में 40 सेकंड बाद शब्द है। कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बांटता फिरूं… इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाने के बोल हिट पर हिट में मारता फिरूं… तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है। इस गाने को सोशल मीडिया के यू-ट्यूब पर अब तक 18 मिलियन लोग देख चुके है। कई नामी हस्तियों ने इस गाने पर रील बनाई है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस गाने से अब शिव भक्त नाराज हैं।

ये भी पढ़े: बादशाह के नए गाने से शिवभक्त नाराज! शिव के साथ अश्लील शब्दों को प्रयोग, पुजारी बोले – दर्ज कराएंगे FIR

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago