मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ रही है गर्मी
इंडिया न्यूज़। मध्यप्रदेश
गर्मी से सारा देश परेशान हो रहा है। मध्यप्रदेश की रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। प्रदेश में इस सीजन पहली बार रायसेन और जबलपुर में रात का पारा 29 डिग्री के पार 30 डिग्री तक पहुंच गया। रायसेन में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, दतिया में 29.4 और जबलपुर में 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में भी रात का तापमान 28 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। भोपाल और इंदौर में भी रातें अब तपिश वाली होने लगी हैं। रात के तापमान में और बढ़त हो सकती है।
भोपाल में न्यूनतम तापमान 25.8 और इंदौर में 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। दिन का तापमान 45 के आसपास बना रहेगा, जबकि रात में यह 30 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ेगी। दो दिन बाद तापमान कुछ नीचे आ सकता है। पारा कहीं-कहीं दो डिग्री तक गिर सकता है।
मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ रही है गर्मी
प्रदेश के 19 शहरों में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा चला गया है। प्रदेशभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला, नरसिंहपुर और उज्जैन में 23-23 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश भर में यह 23 डिग्री से अधिक ही रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में कई शहरों में लू चल रही है। अगले दो दिन के दौरान सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों और राजगढ़, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया और छिंदवाड़ा में लू चल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लोग सूरज के सीधे संपर्क में आने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर पर कपड़ा या टोपी लगाएं।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtub
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…