होम / Rehti: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगाया युवा चौपाल, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Rehti: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगाया युवा चौपाल, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

• LAST UPDATED : April 14, 2023

बता दें कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र रेहटी नगर सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक बूथों पर नव मतदाता युवा चौपाल लगाई जा रही है। इस दौरान युवाओं से बात कर के उन्हें सरकार की युवा नीति एवं सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।

  • स्वरोजगार को किया गया प्रेरित
  • कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

स्वरोजगार को किया गया प्रेरित

बता दें कि लगाए गए इस चौपाल में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कई योजनाओं के बारे में बताया। जिसके माध्यम से युवा जन आसानी से अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

कार्यक्रम की शुरूआत में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं बुदनी विधानसभा के प्रभारी चेतन पटेल ने स्वागत भाषण से किया। इससे पहले युवाओें के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, कृतिन जिराती मौजूद रहें।

ये भी पढ़े- इंदौर में बोले अखिलेश यादव, कांग्रेस खत्‍म हुई, भाजपा भी हो जाएगी!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox