होम / दुधमुंही बच्ची को परिजनों ने 51 बार गर्म सलाखों से पेट मे दागा, हैरान कर देने वाली वजह!

दुधमुंही बच्ची को परिजनों ने 51 बार गर्म सलाखों से पेट मे दागा, हैरान कर देने वाली वजह!

• LAST UPDATED : January 27, 2023

शहडोल। Girl child was tortured in superstition: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से अंधविशवास का दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। यहां अंधविश्वास के चक्कर में इलाज के नाम पर 3 माह की बच्ची को गर्म सलाखों से 51 बार गर्म सलाख से दागा गया।

बता दें, की बच्ची की हालात बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अंधविश्वास में बच्ची पर किया जुल्म

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से मामला सामने आया है। जहां अंधविश्वास के चलते इलाज के नाम पर मासूम बच्‍ची को लोहे की गर्म सलाखों से दागा गया। निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने पर 3 माह की बीमार दुधमुंही बच्ची को परिजनों ने 51 बार गर्म सलाखों से पेट मे दागा। दागने से बच्ची की हालत में तो कोई सुधार नहीं आया, लेकिन उसकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। जिसेक बाद उसे मेडिकल अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया गया ।

बच्ची का चल रहा था निमोनिया का इलाज

बच्ची रुचिता कोल की तबियत अक्सर खराब रहती है। जिसके चलते जन्म के बाद से ही उसे निमोनिया ने घेर रखा था। निमोनिया और धड़कन तेज चलने की समस्या हुई तो परिजनों ने इलाज के नाम पर बालिका को गर्म सलाखों से 51 बार दगवा दिया। इससे भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बल्कि गर्म सलाखों से दागने के चलते उसकी तबीयत और खराब हो गई। अंधविश्वास के चक्कर में परिवार के लोग बाद में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंबीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा दिया विवादित बयान

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox