प्रदेश की बड़ी खबरें

Rewa: प्राण प्रतिष्ठा पर रीवा में हुई मां बीहर की आरती, 21 हजार दीयों से जगमगाया धाम

India News (इंडिया न्यूज),Rewa: अयोध्या में कल 22 जनवरी को श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इस प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कडी में पचमठा धाम में 21 हजार दीप जलाए गए। साथ ही मां बीहर की आरती की शुरूआत की गई।

सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन

इस खास मौके पर आकर्षक लाइटिंग के साथ आतिशबाजी भी की गई। साथ ही सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई और रीवा में मां बीहर की आरती की शुरुआत की गई।

हम विश्व गुरु बनेंगे- राजेंद्र शुक्ल

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म में ऋषियों मुनियों तथा भगवान का आशीर्वाद सर्वोपरि है, हमारा देश इन्हीं परंपराओं का निर्वहन करते हुए विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है और हम विश्व गुरु बनेंगे। उन्होंने श्री राम दरबार समिति को साधुवाद दिया, जिनके प्रयासों से रीवा राम मय हो रहा है और सुंदरकांड का लगातार पाठ समिति द्वारा किया जा रहा है।

सनातनी पहचान को बनाने में सफल

इस खास मौके पर सांसद जनार्दन मिश्र ने उपस्थित जनों को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सनातनी पहचान को बनाए रखने में सफल हो रहा है। इस दौरान राम सेवा समिति द्वारा अतिथियों का श्री राम दरबार की प्रतिकृति से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक मनगवां नरेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे सहित भारी संख्या में स्थानीय जन तथा राम दरबार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago