होम / सीधी से जबलपुर जा रही बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, 15 यात्री घायल

सीधी से जबलपुर जा रही बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, 15 यात्री घायल

• LAST UPDATED : June 7, 2022

इंडिया न्यूज़, Rewa Accident News: सीधी से जबलपुर जा रही बस गुढ़ थाना क्षेत्र के सोलर पावर प्लांट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा गया है। घटना की जानकारी लगते ही नवनीत भसीन पुलिस अधीक्षक रीवा मौके पर पहुंचे। बस में करीब 40 लोग सवार थे। घायल होने की स्थिति में यात्री अपना नाम नहीं बता पा रहे हैं। वरना करीब 10.30 की बताई गई है।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

बता दें कि प्रधान बस सर्विस सीधी से नागपुर जा रही थी, जिसमें करीब 40 यात्री रीवा और जबलपुर के लिए सवार थे। बस सीधी से करीब 8 बजे जबलपुर के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस मोहनिया घाटी से नीचे उतर रही थी सोलर पावर प्लांट के पास मोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की रफ्तार तेज बताई जा रही है। बस पलटने की सूचना जैसे ही थाना गुढ़ को मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई।

घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन करीब 20 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकालकर संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से भेजा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के तत्परता से मेडिकल कॉलेज में घायलों के लिए भर्ती के लिए स्पेशल व्यवस्था में की गई थी ताकि मरीज के पहुंचने पर तत्काल इलाज किया जा सके।

ये भी पढ़े: बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा

ये भी पढ़े: MP Panchayat Election 2022: राजगढ़ के आमल्याहाट की पूरी पंचायत चुनी गई निर्विरोध

ये भी पढ़े: सीबीआई ने भारतीय रेलवे के इंजीनियर को भ्रष्टाचार मामले में किया गिरफ्तार

ये भी पढ़े: ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी को मारी गोली मौके पर हुई मौत 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox