प्रदेश की बड़ी खबरें

Rewa Court: कोर्ट में सुनवाई के दौरान SDM ने दी वकील को धमकी! जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज), Rewa Court: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक SDM और वकील के बीच हुई तीखी बहस ने तूल पकड़ लिया है। त्योंथर के SDM संजय कुमार जैन और वकील राजेंद्र गौतम के बीच एक जमीन विवाद मामले की सुनवाई के दौरान यह विवाद शुरू हुआ।

विवाद की वजह

विवाद की वजह सुनवाई का समय था। SDM का कहना था कि वे दोपहर 12 बजे से बैठे थे, जबकि वकील का दावा था कि उनकी पेशी 2 बजे निर्धारित थी। इस बहस के दौरान एसडीएम ने कथित तौर पर वकील को धमकी दी, “यह मेरा न्यायालय है, आपको जो उखाड़ना है वह उखाड़ लेना।”

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ संभाग आयुक्त और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि एसडीएम वकीलों पर दबाव बनाने के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।

वकील ने की ऊंची आवाज़ में बात

दूसरी ओर, SDM का कहना है कि वकील गौतम ने ही कोर्ट में ऊंची आवाज में बात करके विवाद शुरू किया था। वकील का तर्क है कि बार-बार तारीख बढ़ाने से उनके क्लाइंट को परेशानी हो रही थी।

यह घटना न्यायपालिका और प्रशासन के बीच तनाव का कारण बन गई है। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago