होम / Rewa Crime: रीवा में दबंगों ने 2 महिलाओं को जिंदा दफना दिया, जानें क्या थी वजह

Rewa Crime: रीवा में दबंगों ने 2 महिलाओं को जिंदा दफना दिया, जानें क्या थी वजह

• LAST UPDATED : July 21, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), Rewa Crime: मध्य प्रदेश के जिले रीवा से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो महिलाओं को रीवा में जिंदा जमीन में दफना दिया गया। थाने में इस मामले के संबंध में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस घटना का विडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

मुरम डालकर दफन किया

मामले में मिली जानकारी के अनुसार निजी जमीन पर महिलाएं सड़क बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। बदमाशों ने विरोध करने पर दोनों महिलाओं को जिंदा दफना दिया। महिलाओं के ऊपर मुरम डालकर दफन किया गया था। जिसकी जानकारी मिलते ही गांव वालों की मदद से दोनों महिलाओं को मुरम से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। यदि महिलाएं कुछ देर तक और मुरम में फसी रहती तो उनकी जान जा सकती थी। गनीमत यह रही की दोनों की जान बचा ली गई।

Also Read:- Congress Meeting: कांग्रेस में बागियों के वापसी के दरवाजा बंद, बैठक में हुआ बड़ा फैसला

सड़क को लेकर हुआ विवाद

यह पूरी प्रकरण रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के तहत हुआ है। जहां कुछ दबंग सड़क बन रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगो ने महिलाओं को मुरम के नीचे जिंदा दफन कर दिया। आसपास के लोगों ने महिलाओं को बहुत मुश्किल से मुरम से बाहर निकाला। घटना जिस दौरान हुई तब घटनास्थल पर केवल बच्चे और महिलाएं ही मौजूद थीं।

Also read:- Government Action: यूपी की तर्ज पर उज्जैन में भी नेमप्लेट का आदेश जारी, पालन न करने पर लगेगा जुर्माना

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox