होम / Rewa: 8 महीने पहले जंगलों में मिले नर कंकाल की सुलझी गुत्थी, हत्यारा हुआ गिरफ्तार!

Rewa: 8 महीने पहले जंगलों में मिले नर कंकाल की सुलझी गुत्थी, हत्यारा हुआ गिरफ्तार!

• LAST UPDATED : November 21, 2022

Rewa: रीवा जिले के मऊगंज थाना पुलिस ने 8 महीने पहले जंगलों से एक नर कंकाल बरामद किया था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हो गया है। आपको बता दें कि पुलिस ने मिले नर कंकाल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह कंकाल विकास गिरि का है। उसकी हत्या उसके बिजनेस पार्टनर यूनुस अंसारी ने की है। पुलिस के हड्डियों के कई टुकड़े मिले हैं। रीवा एसपी नवनीत भसीन ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Murder in Shahdol :पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा,दो हिस्सो में मिली लाश! जमीन में गड़ा हुआ कटा                    सिर मिला

बताया जा रहा है कि एक साल पहले मृतक युवक घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही शव को जंगल में फेंक दिया था। हत्या के चार महीने बाद पुलिस ने नर कंकाल बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 15 नवंबर को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दुधमनिया जंगल स्थित सुनसान जगह पर बने घर में 3 अक्टूबर 2021 की रात छेड़खानी करने पर युवक की डंडा मारकर हत्या की गई थी।यूनुस ने आरोप लगाया है कि मृतक विकास गिरि उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था।
दूसरे दिन मृतक के पिता ने मऊगंज में गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई थी। जिसके चलते चार महीने बाद फरवरी 2022 में जंगल से नरकंकाल मिला था। आधार कार्ड देखने पर चरवाहों ने मृतक के पिता को जानकारी दी थी। पिता ने मौके पर पड़े पैंट-शर्ट, वॉलेट और आधार कार्ड देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और 9 महीने बाद 14 नवंबर 2022 को आरोपियों तक पहुंच गई।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox