होम / Road Accident: बैतूल में बस और कार की जबरदस्त टक्कर,  11  की मौत

Road Accident: बैतूल में बस और कार की जबरदस्त टक्कर,  11  की मौत

• LAST UPDATED : November 4, 2022
Road Accident: मध्यप्रदेश में तूल जिले के झल्लार थाने के पास गुरुवार को  एक भीषण सड़क हादसे हो गया। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। रात करीब सवा दो बजे तेज रफ्तार टवेरा कार एक बस से टकरा गई। हादसे में 11 मजूदरों की मौत हो गई। जबकि कार चला रहा चालक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी मृतकों के शव झल्लार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए हैं। सभी मृतक इसी गांव के रहने वाले थे।

जानकारी मिली है  कि सभी लोग अमरावती के एक गांव में बैतूल के झल्लार से 20 दिन पहले मजदूरी करने गए थे। और गुरुवार रात करीब 9 बजे अमरावती से झल्लार के लिए रवाना हुए थे। रात करीब सवा दो बजे का चालक को झपकी लगी और कार सीधे बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि दुर्घटना काफी खतरनाक रही होगी। हादसे के बाद कार को काटकर शवों को निकालना पड़ा। हादसे की जानकारी लगते पुलिस मौके पर पहुंचीऔर शवों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। एसपी और डीएम ने पीड़ित परिवारों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि देने की बात कही  है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox