होम / Road Accident: शहडोल जिले में आयोजित राष्ट्रपति कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, 30 से ज्यादा लोग घायल

Road Accident: शहडोल जिले में आयोजित राष्ट्रपति कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, 30 से ज्यादा लोग घायल

• LAST UPDATED : November 15, 2022

Road Accident: मध्यप्रदेश में आज आदिवासी जननायक बिरसामुंडा की जयंती पर शहडोल जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शहडोल जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल होंगी। लेकिन आज उत्सव के माहौल में एक ऐसी खबर सामने आ रही है। जिसन इस खुशी के रंग में भंग डाल दिया है।

दरसअल खबर मिली है कि, शहडोल जा रही एक बस पलट गई है। जिसके चलते बस में मौजूद कई लोग भी इस हादसे में घायल हो गए हैं। आपतो बता दें कि, आज शहडोल में कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोह शहडोल जा रहे थे। इसी दौरान नागरिकों से भरी बस रास्ते में पलट गई। जानकारी मिली है कि इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। साथ ही एक की मौत की खबर आई है। हादसे की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra:भारत जोड़ो यात्रा पर लगेगी ब्रेक, गुजरात चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे                 राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि ये बस शहडोल में होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए नागरिकों को जबलपुर प्रशासन की तरफ कंजई बढागर से शहडोल रैली में शामिल होने भेजा गया था। तभी रास्ते में बस बेकाबू होकर पलट गई। इधर इस हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ केंद्र में भेजा।

यह भी पढ़े: Shivraj cabinet:शिवराज कैबिनेट का दिसंबर में होगा फेरबदल दिसंबर,10 से 12 नए दावेदार                   होंगे शामिल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox