India News MP ( इंडिया न्यूज ), Road Accident: नर्मदापुरम में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 युवकों की जान चली गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पचलावरा गांव के निकट हुआ, जहां एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (MUV) अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
पिपरिया थाने के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गणेश राय ने बताया कि मृतकों की उम्र 20 से 23 वर्ष के बीच थी। उन्होंने मृतकों की पहचान सोवित राजपूत (20), अमन मालवीय (21), प्रदुम्य अग्रवाल (22), मयंक चौरसिया (22) और श्रेयांश जैन (23) के रूप में की।
जानकारी के अनुसार, ये सभी युवक सादिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर पिपरिया शहर लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
घायलों को तत्काल नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…