होम / Sagar accident: महिला मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 6 घायल

Sagar accident: महिला मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 6 घायल

• LAST UPDATED : May 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Sagar accident: मध्यप्रदेस के सागर से एक दुर्घटना की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीना-सागर रोड पर नरेन नदी के करीब महिला मजदूरों से भी वाहल पलट गई है। इस हादसे में दो महिला मजदूरों की जान चली गयी। वहीं ड्राइवर सहित अन्य 22 महिला मजदूर घायल है। हालांकि 6 महिलाओं की हालात गंभीर बताई जा रही है।

  • 2 की मौत 23 घायल
  • 6 की हालत गंभीर

तेंदूपत्ता तोड़ने जा रहीं थी महिलाएं

यह घटना आज सुबह सागर जिले के खुरई के नरेन नदी के पास की है। इस घटना में खुरई के रहने वाली संध्या जो की 30 साल की थीं, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा रेंगुआ की रहने वाली लाडली बाई जो की 50 बर्ष की थीं,उन्होंने भी दम तोड़ दिया। ये सारी महिलाएं खुरई से जरुआखेड़ा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने जा रही थी। तेंदपत्ता जिससे की बीड़ी तैयार किया जाता है।

एसडीएम ने दी जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थें। जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद चीक पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुंरत एम्बुलेंस को कॉल किया। जिसके बाद आनन-फानन में चार एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच में लगे एसडीएम मनोज कुमार चौरसिया ने बतया कि 5 महिलाओं की हालत गंभीर है। जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Also Read: ट्रैकिंग टीम को डकैत समक्ष गांव वालों ने किया हमला, चीता ‘आशा’ को ट्रैक कर रही थी टीम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox