होम / Sagar Accident: नर्मदा नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

Sagar Accident: नर्मदा नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

• LAST UPDATED : April 8, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज),Sagar Accident: सागर जिले के धवारी गांव के रहने वाले लोगों की सोमवती अमावस्या पर बरमान में नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। इस बीच एक भीषण हादसा हो गया है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल है।

पीछे से ऑटो ने मारी टक्कर

सोमवती अमावस्या पर सुबह करीब 4.30 बजे नेशनल हाईवे 44 पर रजोला चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 लोग अभी घायल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी घायल और मृतक सागर जिले के धवारी गांव के रहने वाले थे।

घायलों को किया भर्ती 

बरमान में नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए जा रहे थे। इस भीषण हादसे में दो बच्चे और उनकी मां सुरक्षित बच गए हैं। इसमें 24 वर्षीय महिला हेमा वासुदेव, उनके ढाई साल के बेटे दिग्विजय सिंह और 6 महीने की बेटी माधवी को कोई चोट नही आई। इसकी सूचना मिलने पर देवरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।

2 लोगों की दर्दनाक मौत 

घटना की सूचना मिलतेही एसडीओपी शशिकांत सरयाम और थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसआई महेश दुबे ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जिसमें विश्वनाथ यादव और अजब बाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox