होम / सागर: स्कॉर्पियो और स्कूटी में भिड़ंत, घटने में गई 2 की जान

सागर: स्कॉर्पियो और स्कूटी में भिड़ंत, घटने में गई 2 की जान

• LAST UPDATED : April 22, 2023

सागर: मकरोनिया थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज पर शनिवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटर और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो पहिया वाहन में सवार एक शख्स तो ओवर ब्रिज के नीचे ही गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ओवर ब्रिज में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।

  • पुलिस ने दी जानकारी
  • कैसे हुआ घटना

पुलिस ने दी जानकारी

सूचना के बाद तुरंत मौके पर सीएसपी सहित बहेरिया और मकरोनिया थाने की पुलिस पहुंच गई। जिसने सडक़ पर पड़े मृतक और घायलों को वहां हटाया और यातायात बहाल किया। टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल को ब्रिज के पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज जारी है। स्कार्पियों को पुलिस ने मौके से जब्त कर मकरोनिया थाने में खड़ा कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

कैसे हुआ घटना

मिली जानकारी के मुताबिक बहेरिया की ओर से बाइक में सवार होकर एक युवक जा रहा था, तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने तेज रफ्तार में ब्रिज के ऊपर बाइक को ओवर टेक किया। जिसके कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई। बाइक में सवार चालक ब्रिज के नीचे जा गिरा। करीब 50 मीटर नीचे गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार प्रदीप कुमार जैन को उस वक्त गंभीर चोटें आई है। वह उसकी भी मौके पर मृत्यु हो गई।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox