होम / Sagar: शिकार के लिए लगे फंदे में फंसा तेंदुआ, तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित निकाला बाहर

Sagar: शिकार के लिए लगे फंदे में फंसा तेंदुआ, तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित निकाला बाहर

• LAST UPDATED : January 7, 2023

सागर: सागर के उत्तर वन मंडल के वन परिक्षेत्र बांदरी की आराटीला बीट में तेंदुए के शिकार की कोशिश की गई। अज्ञात शिकारियों ने तेंदुओं को फंसाने के लिए फंदा लगाया। उसमें तेंदुआ फंस भी गया। गनीमत यह रही कि नर तेंदुए के फंसे होने की सूचना वन अधिकारी को मिल गई, जिन्होंने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तेंदुए को सुरक्षित निकाला।

तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए रीवा से एक्सपोर्ट को बुलाया गया। तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित निकाला, इसके बाद उसे नौरादेही अभयारण्य छोड़ा गया। इस पूरी मुहिम के बाद अब वन विभाग का अमला तेंदुए के शिकार के लिए तार बिछाने वाले आरोपितों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक बांदरी वन परिक्षेत्र के तहत वन एवं राजस्व क्षेत्र की सीमा के नजदीक वन विभाग को एक नर तेंदुए के फंदे में फंसे होने मिली थी।

परिक्षेत्र अधिकारी बांदरी वीएन सोलंकी ने सूचना मिलते ही तत्काल उपवन मंडल अधिकारी हेंमत यादव को इसकी जानकारी दी। दोनों अधिकारी अधीनस्थ अमले के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के टीम सहित निरीक्षण में पाया गया कि तेंदुआ तार के फंदे में फंसा हुआ है। मौके पर स्थिति को देखते हुए तेंदुए को बेहोश कर निकालने का निर्णय लिया गया। वनमंडल अधिकारी डीएस डोडवे ने मुकुदपुर जू रीवा से डा. तोमर को रेस्क्यू के लिया बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम मौका स्थल पर बीती शाम करीब 7 बजे पहुंची। जहां विषेषज्ञों ने तेंदुए को बेहोश कर फंदे से निकाला गया। उसके बाद स्वस्थ्य परीक्षण कर उसे विचरण के लिए नौरादेही अभयारण्य में रात्रि लगभग दो बजे छोड़ा गया। वहीं तेंदुए के शिकार के लिए तार बिछाने वाले आरोपितों की पड़ताल चल रही है। डाग स्क्वाड के माध्यम से भी तलाश हो रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox