होम / Sagar: सागर में निकाय चुनाव में चुने गए जन प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा

Sagar: सागर में निकाय चुनाव में चुने गए जन प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा

• LAST UPDATED : December 30, 2022

सागर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा शुक्रवार को सागर में निकाय चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में सागर के शहरी और ग्रामीण निकार्यो के पार्षद, अध्यक्ष और महापौर शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में बीडी शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को जुट जाने का आव्हन किया।

साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अपने अपने क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश में गुजरात जैसे अप्रत्याशित और एतिहासिक परिणाम को दोहराएगी। प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा सरकार ने 41 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला है।

विश्व की सबसे बड़ी आवास योजना चला कर करोड़ों गरीबों को पक्का मकान दिया। अकेले मध्यप्रदेश में 40 हजार करोड़ लागत से 9.51 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए जा चुके हैं। मंत्री श्री सिंह ने सभी पार्षदों, अध्यक्षों से कहा कि आप सभी अपने नगरों और वार्डों में सर्वे कराएं और पात्र हितग्राहियों की सूची भेजें। सभी के आवास स्वीकृत होंगे, इसके लिए बजट की कमी नहीं रहेगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox