होम / Sanatana Dharma: सनातन धर्म के अपमान को बर्दाशत नहीं करेगी जनता, सोनिया मैडम को देना होगा जबाव-शिवराज सिंह

Sanatana Dharma: सनातन धर्म के अपमान को बर्दाशत नहीं करेगी जनता, सोनिया मैडम को देना होगा जबाव-शिवराज सिंह

• LAST UPDATED : September 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Sanatana Dharma: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरु हो चुका है। सनातन धर्म के अपमान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकती है। उन्हें इसका जबाव देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म पर ऐसी टिप्पणी करने वाली पार्टी डीएमके को गठबंधन से बाहर किया जाना चाहिए नहीं तो देश की जनता इस अपमान को बर्दाशत बिल्कुल नहीं करेगी।

  • जनता इस अपमान को बर्दाशत बिल्कुल नहीं करेगी
  • कांग्रेस फर्जी सर्वे और फर्जी काम करवा रही है

सनातन धर्म अपमानित

जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन ने सनातन धर्म (Sanatana Dharma) को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि इंडीया गठबंधन कहता है कि सनातन को खत्म कर दो। कोई बताए मुझे कि कौन सनातन को खत्म करेगा। सनातन का न आदि है और न अंत, ये अनंत है। ये हमेशा चलते रहने वाला है। ये लोग कभी डेंगू कह रहे, मलेरिया कह रहे हैं, जो मन में आएगा, वो कहोगे। ये अब कोई सहन नहीं करेगा। न तो भारत और न ही मध्य प्रदेश।

जनता में आक्रोश का माहौल

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गाधी और सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा कि अभी मैडम सोनिया गांधी, कमलनाथ जी, राहुल गांधी जी और दिग्विजय जी सब की बोलती बंद हो गई है। उनके इस अपमान को जनता बर्दाशत नहीं करेगी। उन्हें इसका जबाव देना होगा। जनता के बीच इस बात का आक्रोश है और वो आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वे फर्जी सर्वे और फर्जी काम करवा रहे हैं। उन्होंने हमारी सारी योजनाएं बंद कर दी थी। जिसके बाद हमने बहुत काम किया है। जिसका हमें जन आर्शीवाद मिल रहा है।

Also Read: