India News MP (इंडिया न्यूज), Satna Accident: मध्यप्रदेश के सतना जिले में रविवार रात हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हुए। यह हादसा रामपुर बाघेलान मनकहरी ओवरब्रिज पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे मृतक
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान शिब्बू तिवारी, शिवा पांडेय, नितिन पांडेय और सानू के रूप में हुई है। वे रीवा से लौट रहे थे, जहां एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे।
स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। उन्हें तुरंत एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में जन्मदिन मनाने वाला कृष्णचंद्र जोशी भी शामिल है।
दूसरा हादसा दो दिन पहले (Satna Accident)
यह घटना उस समय हुई जब पिछले दो दिन पहले ही राजगढ़ जिले में बारात लेकर जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है।
राज्य में लगातार हो रहे सड़क हादसे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इनकी रोकथाम के लिए सुरक्षा और जागरूकता दोनों पर ध्यान देना होगा। अधिकारियों को भी सतर्क रहना चाहिए।
Also Read: