जिसके बाद जैसे- तैसे करके आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला घर पहुंची। जहां उसने अपने पति को आपबीती बताई। पति ने उसे ले जाकर नादन देहात थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति से झगड़ा कर अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में उसे भूख लगी। खाने के लिए वह ढाबा पहुंची। ढाबा संचालक ने रोटी खिलाने के बहाने उसके साथ रेप किया।
महीला ने पुछताछ में बताया कि महीला के साथ तीनों रेप करते थे। दिन में महिला से जबरदस्ती ढाबे पर काम कराते थे, और रात को रेप करते थे। साथ ही उसको जान से मारने कि धमकी भी देते थे। इसलिए चुप रहकर सब कुछ सहन करती रही। मंगलवार को ढाबे पर कोई नहीं था। इसी बीच मौका पाकर ढाबे से भाग निकली। सीधे मैहर पहुंची। इसके बाद पति को आपबीती बताई। पति के साथ थाना नादन देहात पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
जानकारी मिली है कि गैंगरेप के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। इलाज के बाद उसे पति के सुपुर्द कर दिया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि होटल में बंधक बनाए रखने की वजह से वह तनाव में है। वह ढाबा से भाग नहीं जाए, इसलिए ढाबा कर्मचारी उस पर नजर रखते थे, इसलिए वह कमरे से बाहर तक नहीं निकल पाती थी।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…