होम / Satna: टावर पर चढ़ किसान कर रहे प्रदर्शन , मैहर विधायक ने किसानों से की मुलाकात

Satna: टावर पर चढ़ किसान कर रहे प्रदर्शन , मैहर विधायक ने किसानों से की मुलाकात

• LAST UPDATED : December 6, 2022

Satna: मधयप्रदेश के सतना जिले के पिथौराबाद में मुआवजे की मांग को लेकर बीते 21 दिनों से किसान टावर पर चढ़े हुए है। जिसके चलते मंगलवार को मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे। विधायक ने किसानों की समस्याओं को सुना जिसके बाद उन्होंने काह कि वह किसानों का मुद्दा विधानसभा में उठाएंग। साथ ही उन्होंने किसानों से चर्चा की और मांगों को जायज ठहराया।

यह भी पढ़ें: Controversial Book: विवादित पुस्तक की लेखिका हुई फरार, छात्रों में देश के प्रति नफरत फैलाने का था आरोप!

पिथौराबाद के जिस टावर पर किसान चढ़कर आंदोलन कर रहे हैं। उसी के नीचे बैठकर विधायक ने गांव के अन्य प्रभावित किसानों और परिजनों के साथ बाचचीत करी। विधायक ने कहा कि जिन किसानों के खेत में टावर लगाए गए हैं। उन्हें मुआवज मिलना चाहिए। किसानों के हित में विधानसभा में मामले को उठाकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। जिसके चलते उन्होंने इस विषय में कलेक्टर अनुराग वर्मा से भी बात करी।

यह भी पढ़ें: Datia: मामा ने बच्ची को अगवा कर किया था दुष्कर्म, बचने के लिए कर दी थी हत्या, मिली दरिंदे ‘मामा’ को फांसी!

किसानों का कहना है कि उन्होंने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। जिसको लेकर न्यायालय ने मुआवजे की दर भी निर्धारित की थी। पर इसके बावजूद समस्या का निवारण अभी तक नहीं हो पाया है, इसीलिए किसानों को जोखिम भरा यह कदम उठाना पड़ा है।

ये पांच किसान टावर पर खाट बांधकर टावर पर चढ़े हुए हैं। जान जोखिम में डालकर करीब 21 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी वे नीचे उतरने को तैयार नहीं है। इन्होंने जन संकल्प लिया है कि मुआवजा मिलेगा तभी वे टावर से उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: Bhopal: नरोत्‍तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- एग्जिट पोल ने बता दिया कि कांग्रेस का एग्जिट तय है

किसानों की जिद को देखते हुए मैहर बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सूबे के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पीड़ित किसानों की मांगों का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने किसानों मुआवजा दिलाने के लिए पत्र लिखा है।

आपको बता दें, जून के महिने में कुछ किसानों ने 15 दिन तक हाईटेंशन टावर में चढ़कर प्रदर्शन किया था। उस समय जिला प्रशासन ने किसानों को वचन दिया था। जिसके बाद वे नीचे उतर गए थे। लेकिन पांच महिने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिसके बाद ये पांच किसान दुबारा टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Datia: मामा ने बच्ची को अगवा कर किया था दुष्कर्म, बचने के लिए कर दी थी हत्या, मिली दरिंदे ‘मामा’ को फांसी!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox