प्रदेश की बड़ी खबरें

Scam Allegation: दिग्विजय सिंह का शिवराज सरकार पर आरोप, कहा-जब तक शिवराज है, घोटालों का राज है

India News (इंडिया न्यूज़), Scam Allegation: मध्यप्रदेश की राजनीती दिन-प्रतिदिन गरमाती जा रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर कई घोटालों का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो इन सारे घोटालों की जांच की जाएगी साथ ही दोषियों को जेल भी भेजा जाएगा। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की सरकार आने पर हर साल सरकारी नौकरियां निकाले जाने का भी वादा किया है।

  • सरकारी नौकरियां निकाले जाने का वादा
  • 10 साल के राज में घोटालों की सीमा पार

Mr 50% की सरकार

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा कि Mr 50% की सरकार। घोटालों की भरमार। जिस विभाग में जाओ वहाँ भ्रष्टाचार। इस अत्याचार से सिर्फ़ कांग्रेस ही दिला सकती है मुक्ति। कांग्रेस सरकार आने पर हर घोटाले की जाँच होगी और दोषियों को जेल भेजेंगे। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि जब तक शिवराज है, घोटालों का राज है। बता दें कि उन्होंने इस ट्वीट में व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला समेत अन्य कई तरह के घोटालों की बात कही है।

कमल पटेल का पलटवार

शिवराज सिंह के इस बयान पर कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाना शोभा नहीं देता है। कांग्रेस ने अपने 10 साल के राज में घोटाले और भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं को पार कर दिया था। जिसके कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया। अब ये लोग खुद पर लगे आरोपों को हमपर थोप कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। मध्यप्रदेश में बहाली को लेकर पूरी पारदर्शिता रखी गई है। वहीं अगर कुछ गड़बड़ी आती भी है तो उसमें हम निष्पक्ष जांच करवाते हैं।

Also Read: रक्षाबंधन में सवा करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों को तोहफा देंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago