होम / सिंधिया ने खोली भाजपा की रणनीति, जानें विधानसभा चुनाव से पहले MP में क्या करेगी पार्टी?  

सिंधिया ने खोली भाजपा की रणनीति, जानें विधानसभा चुनाव से पहले MP में क्या करेगी पार्टी?  

• LAST UPDATED : May 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP News, भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को ग्वालियर में बीजेपी की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का उद्देश्य आम लोगों का कल्याण है। पार्टी लोगों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। भाजपा का प्रयास लोगों की सेवा और गरीबों का कल्याण करना है। इसी विचारधारा के आधार पर पार्टी आगे बढ़ रही है।

स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने से पहले सिंधिया ने जय विलास पैलेस में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ा हुआ है। उनकी सेवा भावना के बल पर पार्टी की नीतियां लोगों के बीच और समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी

भाजपा नेताओं ने इस संबंध में ग्वालियर स्थित पार्टी मुख्यालय मुखर्जी भवन में बैठक भी की है। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा भी बना ली है। पार्टी के नेता जनता के बीच सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण जैसे मूल मंत्रों का संदेश देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं से जुड़े सवालों पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सभी लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे और गरीब कल्याण के नारे के तहत जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे।

राहुल गांधी के दावे पर क्या बोले सिंधिया?

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 150 से ज्यादा सीटें जीत ने वाले दावे पर सिंधिया ने कोई टिप्पणी नहीं की। इस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में दिल्ली और भोपाल में पहले ही अपना बयान दे चुके हैं।  इसलिए दोहराना ठीक नहीं है।

Also Read:  कांग्रेस का विधानसभा के लिए प्लान, जानें किन बिंदुओं पर लड़ेगी चुनाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox