होम / Sehore: ट्रैक्टर-टॉली पलटने से 20 घायल, आठ की हालत गंभीर, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Sehore: ट्रैक्टर-टॉली पलटने से 20 घायल, आठ की हालत गंभीर, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

• LAST UPDATED : December 5, 2022

MP NEWS:मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-टॉली पलटने से 20 लोग घायल हो गए। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की मानें तो ड्राइवर शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहा था, जिससे वह नियंत्रण को बैठा और ट्रैक्टर-टॉली पलट गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शादी समारोह अटेंड कर घर लौट रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार मामला सीहोर जिले की इछावर तहसील का है। बताया गया कि जिले के छापरीकरण गांव में रहने वाले कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली  में बैठकर शादी समारोह अटेंड करने निपानिया सिक्का गांव गए हुए थे। लौटते समय इछावर तहसील के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए इछावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में आठ लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने पी था शराब

इधर घायलों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने शादी में शराब पी ली थी। और नशे की हालत में ही वह ट्रैक्टर चला रहा था। इसी वजह से वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox