होम / Sehore: जुआरियों को पकड़ने गए पुलिसवालों पर हमला

Sehore: जुआरियों को पकड़ने गए पुलिसवालों पर हमला

• LAST UPDATED : October 19, 2022

MP NEWS: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि हमलावरों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिसकर्मी जुआरियों को पकड़ने गए थे, तभी उन पर हमला हो गया। इस घटना में एक एएसआई सहित दो पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज नगर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बाद में पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर केस कर चार को गिरफ्तार किया है।

जुआरीओं को पकड़ने पहुंची थी पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार मामला सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का बताया गया है। एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे 100 डायल पर सूचना मिली थी कि सर्वहरा कॉलोनी में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद एएसआई मुकेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम जब रेस्ट हाऊस रोड स्थित सर्वहरा कॉलोनी पहुंची तो कुछ लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। लेकिन तभी जुआ खेल रहे युवकों ने उन पर हमला कर दिया। पास ही मौजूद महिलाएं भी आ गईं और उन्होंने भी पुलिसकर्मियों से मारपीट की।

चार लोग हिरासत में,7 से 8 के खिलाफ मामला दर्ज

अमलकर ने बताया कि घटना में एएसआई मुकेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की सूचना थाने पर दी गई। तब थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावारों को पकड़ने की कोशिश की। चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम संजय कांचले, रामनारायण कांचले, वीरेंद्र, विजेंद्र बताए गए हैं। इसके अलावा नम्रता, शिवानी, संध्या, संतोष, शिवम और अन्य 7 से 8 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद सीहोर एवं गोपालपुर का पुलिस बल नसरुल्लागंज थाने में तैनात किया गया हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox