रेहटी: सीहोर जिले भर में इस समय होली से पहले आदिवासियों के परंपरागत पर्व भगोरिया की जमकर धूम है। आदिवासी क्षेत्रों में भगोरिया पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस बार रेहटी तहसील के आदिवासी गांव भूरीटेक कावड़ में भी भगोरिया मेले का आयोजन किया गया। पहली बार लगे इस भगोरिया मेले का शुभारंभ कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन शर्मा निक्की ने किया।
भगोरिया पर्व के शुभारंभ मौके पर अर्जुन शर्मा निक्की ने कहा कि भगोरिया पर्व आदिवासियों का परंपरागत त्यौहार है। इस दौरान उन्होने यहां पर आदिवासियों के साथ ढोल पर डांस भी किया है। वहीं पुरस्कार के रूप में ढोल वालों को 1100-1100 रूपए की ईनामी राशि भी दी गई है। उन्होने कहा कि सालभर में एक बार आने वाला यह त्यौहार आदिवासियों के बीच सौहार्द का वातावरण बनाता है।
इस पर्व पर आदिवासी समाज सालभर में हुए मनमुटाव, नाराजगी, गिले-शिकवे को दूर कर अपनी मस्ती में यह पर्व मनाते है। भूरीटेक कावड़ में पहली बार भगोरिया पर्व मनाया गया है। कहा जा रहा है कि अब यहां पर हर साल धूमधाम से यह पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर आदिवासियों द्वारा कांग्रेस के युवा नेता द्वारा को तीर-कमान भेंटकर के उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर मिथिलेश महाराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के लोग मौजूद थें।
ये भी पढ़े- https://indianewsmp.com/madhya-pradesh/raisen-elderly-dies-due-to-doctors-mistake/
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…