प्रदेश की बड़ी खबरें

जहर के पैकेट की फोटो भेजा, प्रेमी ने उधर से लिख कर भेजा OK; फिर प्रमिका ने……

India News (इंडिया न्यूज़), girl died of poison, ग्वालियर : एमपी के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने सबसे पहल जहर की पुड़िया को व्हाट्सएप पर अपने प्रेमी को भेजी। जिसके बाद लड़की के बॉयफ्रेंड ने वहां से ‘ओके’ लिखा और फिर लड़की ने जहर खा लिया।

घरवालों को जब तक इसकी जानकारी मिली। वो लड़की को जल्द से जल्द अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह मामला ग्वालियर के भितरवार तहसील के मोहनगढ़ गांव का है। जहां 22 साल की लड़की की शादी सबसे पहले देवरा गांव में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही लड़की ने अपने पति से तलाक ले लिया था। जिसके बाद लड़की की दूसरी शादी उत्तर प्रदेश में की गई थी। अपने ससुराल से लड़की 10 दिन पहले मायके गई हुई थी।

प्रेमिका ने दे दी जान

मामले की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि लड़की का पहले से एक प्रेमी था। जिससे उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि दो-तीन दिन पहले ही उसकी अपने प्रेमी से बात हुई थी। दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि लड़की ने आत्महत्या करने की ठान ली। लेकिन जान देने से पहले लड़की ने कई बार अपने प्रेमी को आगाह किया था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

जहर खाने के बाद जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई, महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि महिला का प्रेमी उसे काफी प्रताड़ित करता था। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े: Transfer: तबादलों का दौर जारी, 77 तहसीलदार और 132 नायब तहसीलदार का तबादला, यहां देखें लिस्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago