होम / तीसरी बार शाह MP आएंगे शाह, यहां एक ही समय पर नजर आएंगे शाह और नाथ

तीसरी बार शाह MP आएंगे शाह, यहां एक ही समय पर नजर आएंगे शाह और नाथ

• LAST UPDATED : July 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Amit shah MP Visit, भोपाल: एमपी में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते 20 दिनों में तीसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। लगातार उनके दौरे से कई सियासी मायने निकल रहे हैं। अब तक दो बार वे देर रात पहुंचे और मंत्रियों के साथ बैठक की।

इस बार वे 30 जुलाई को इंदौर जिले के दौरे पर रहने वाले है। यहां भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। इसके अलावा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।  

इंदौर में शाह और नाथ का दौरा

बता दें कि इंदौर में 30 जुलाई को अमित शाह के कार्यक्रम के साथ-साथ MP PCC चीफ कमलनाथ और कन्हैया कुमार के भी कार्यक्रम हैं। जिसके चलते तीनों ही इंदौर में मौजूद रहेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि इस क्षेत्र में सभी पार्टीयों का जनता के लिए साधना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि इंदौर मालवा क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र में प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 66 विधानसभा सीट हैं। ऐसे में ये क्षेत्र चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जाता है।  

शाह से पहलो कौन पहुंचा?

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव पहुंच गए हैं। चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर कार्यालय में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हो सकती है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़़े: 7 साल बाद सुलझा 15 साल के लापाता अनिकेत मिश्रा का रहस्य; जमीन में दफन मिला लड़का! जानें पूरा मामला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox