होम / Shahdol Crime: अंधविश्वास के चलते मासूम की गई जान, शरीर पर मिले दागने के निशान

Shahdol Crime: अंधविश्वास के चलते मासूम की गई जान, शरीर पर मिले दागने के निशान

• LAST UPDATED : February 1, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Shahdol Crime: शहदोल जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। आए दिन अंधविश्वास के चलते मासूमों की जानें जाती है। अंधविश्वास से फिर एक 5 महीने का मासूम शिकार हो गया। दाग़ना जैसी कुप्रथा से मासूम की मौत हो गई है। उसे कल जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये है पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि पठरा गांव में निवासी रामदास कोल के 5 महीने के बेटे ऋषब की हालत खराब होने के बाद उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजन दो दिन पहले लेकर आए थे। वहां उसकी हालत में सुधार नही आया। मासूम के शरीर में दागने के भी निशान नजर आए। ऐसा आभास हो रहा था कि बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद पहले परिजनों ने अंधविश्वास का सहारा लिया है। पहले उसे गर्म सालाखों उसे दगवाया है।
जब मासूम की हालत बिगडने लगी तो उसे सिंहपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान 31 जनवरी को मासूम की मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर एके लाल ने जानकारी दी कि बच्चे का निमोनिया बिगड़ने से उसे सेफ्टी सिमिया हो गया था। उसे काफी नाजुक हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। इस लिए उसे समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहाँ उसकी मृत्यु कल हो जाने की जानकारी मिली हैं।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox