होम / Shahdol: सूदखोर से परेशान परिवार के मुखिया ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Shahdol: सूदखोर से परेशान परिवार के मुखिया ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

• LAST UPDATED : January 23, 2023

शहडोल: गावों में खास तौर से गरीब लोग बैंक से कर्ज लेने के बजाय सूदख़ोरों से कर्ज लेते हैं और उस कर्ज को ना चुका पाने पर सूदखोर गरीब और मासूम लोगों को परेशान करने लगते हैं। कई बार तो देखा गया है। कि सूदखोर मासूम लोगों का जमीन ले लेते हैं और उसके बाद भी उन्हें परेशान करते हैं। ब्याजखोरों की दबाव से प्रदेश में आत्महत्या की घटनायें लागातार बढ़ रही हैं।

ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के कल्याणपुर ग्राम से सामने आया है। जहां एक परिवार के मुखिया ने सूदखोर से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

भरा पूरा परिवार छोड़कर मौत को लगाया गले

अकसर देखा गया है कि गरीब लोग सूदख़ोरों से कर्ज लेते है, चुकी सूदख़ोरों से ब्याज पर कर्ज लेना गरीब लोगों के लिए बहुत आसान होता है और गरीब लोगों को आसानी से काम के समय पर मिल जाता है। जबकि सरकारी बैंक से कर्ज लेना थोड़ा मुश्किल होता है। कभी-कभी कर्ज मिलने में काभी समय लग जाता है। लेकिन सूदख़ोरों का ब्याज का दर इतना ज्यादा होता है,कि गरीब लोग उसे समय पर दे नहीं पाते हैं। जिससे ब्याजखोर लोगों पर दबाव बनाने लगते हैं। ऐसा ही शहड़ोल जिला मुख्यालय कल्याणपुर के एक शख्स के साथ हुआ है, जहां सूदखोर से परेशान होकर परिवार के मुखिया बिंदेश दाहिया ने अपना भरा पूरा परिवार छोड़कर मौत को गले लगा लिया। 

पड़ोस में रहने वाले सूदख़ोर से परेशान होकर की आत्महत्या

सरकार सूदख़ोरों के खिलाफ कार्यवाही की लाख दावे कर रही रही है लेकिन आज भी सूदख़ोरों के चंगुल में फंसे कर्ज में डूबे परेशान लोग मौत को गले लगा रहे हैं। म्रतक के परिवार के लोगों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले श्याम सुंदर गुप्ता की प्रताड़ना से तंग आकर उनके पिता बिंदेश दाहिया ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। हालाकी पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मामला कायम कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है की यह सूदखोरी का मामला है भी की नही इस बात की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox