प्रदेश की बड़ी खबरें

Shajapur News: नप गए औकात बताने वाले कलेक्टर साहब, माफी भी नहीं आई काम

India News(इंडिया न्यूज़), Shajapur News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में ड्राइवर से उसकी औकात पूछने वाले कलेक्टर किशोर कन्याल पर सीएम मोहन ने एक्शन लिया है। सीएम ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया और उन्हें पद से हटा दिया गया है। उन्हें पद से हटाने के साथ ही सीएम ने कहा कि वह खुद गरीब के बेटे हैं और ये सरकार गरीबों की है। इस सरकार में सभी का सम्मान होना चाहिए।

कलेक्टर पर CM मोहन का एक्शन (Shajapur News)

बता दें कि 2 दिनों तक चली ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के दौरान शाजापुर में कलेक्टर किशोर कन्याल ने एक ट्रक ड्राइवर को हड़का दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में कलेक्टर किशोर कन्याल ड्राइवर के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे थे। वह ड्राइवर से पूछ रहे थे कि उसकी औकात क्या है। जबकि ट्रक चालक अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने पर अड़े हुए थे।

हड़ताल खत्म होते ही एक्शन

इस मामले पर खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सामने आना पड़ा। साथ ही उन्होंने कलेक्टर को पद से हटाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों की है और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से चल रही है। इसमें सबका प्रयास और सबका विकास शामिल है। साथ ही उन्होंने राज्य के बाकी अधिकारियों को भी अपनी भाषा पर संयम रखने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago