होम / Sheopur Jan Ashirwad Yatra: अमित शाह का श्योपुर दौरा रद्द, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया जनता को तोहफा

Sheopur Jan Ashirwad Yatra: अमित शाह का श्योपुर दौरा रद्द, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया जनता को तोहफा

• LAST UPDATED : September 5, 2023


India News (इंडिया न्यूज़), Sheopur Jan Ashirwad Yatra: भाजपा द्वारा चलाई जन आर्शीवाद की चौथी यात्रा श्योपुर से रवाना हुई। हालांकि जोरदार बारिश के कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का श्योपुर दौरा रद्द कर दिया गया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ही केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आने वाले थें, लेकिन बारिश के कारण दौरा रद्द कर दिया गया है।

  • प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता के सम्मान की यात्रा है
  • पांच लोगों की कमेटी बनाकर खुद ही स्टेशन को डिजाइन करें

चने बराबर बजट

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मध्य प्रदेश काफी बड़ा प्रदेश है। इसके बावजूद जब केंद्र में हमारे करप्शन नाथ की पार्टी की सरकार थी। मैडम सोनिया और मौनी बाबा की सरकार थी, तब मध्य प्रदेश को चने बराबर बजट मिलता था। रेलवे पर 632 करोड़ रुपये का बजट दिया था। मोदी जी आए और उन्होंने मध्य प्रदेश का बजट बढ़ाया। पहले इसे 1200 किया, फिर 2400 और फिर 5 हजार करोड़ रुपये किया। इस साल रेल बजट में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 13 हजार करोड़ रुपये रखे हैं।

श्योपुर का रेलवे स्टेशन

साथ ही साथ रेल मंत्री ने जनता का उत्साह बढ़ाते हुए पूछा कि श्योपुर का रेलवे स्टेशन कैसा होना चाहिए? वर्ल्ड क्लास होना चाहिए? आगे उन्होंने कहा कि मैं आह्वान करता हूं कि युवा आगे आएं और पांच लोगों की कमेटी बनाकर खुद ही स्टेशन को डिजाइन करें। आप लोग तय कीजिए। 10-15 दिन में हम शिलान्यास करेंगे और काम शुरू हो जाएगा।

वर्चुअली संबोधन

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि जो जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत श्योपुर से हो रही है, यह भाजपा की आशीर्वाद यात्रा नहीं है। यह केवल मध्य प्रदेश सरकार की आशीर्वाद यात्रा नहीं है। यह मध्य प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता के सम्मान की यात्रा है। भाजपा ने ही बीमारू राज्य को विकसित करने का काम किया है।

Also Read: तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox