प्रदेश की बड़ी खबरें

महाशिवरात्री पर उज्जैन में धूमधाम से मनेगी शिव दीपावली, अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की है तैयारी

उज्जैन। Mahashivratri 2023: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर शिव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान 21 लाख दीप जलाकर शहर को जगमगाया जाएगा।

बता दें कि इस शिव दीपावली का नाम शिव ज्योति अर्पणम रखा गया है, जिसमें सीएम शिवराज भी शिरकत करेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

धार्मिक नगरी उज्जैन में देव दीपावली के बाद अब शिव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। जिससे एक बार फिर उज्जैन विश्व पटल पर चमकने जा रहा है। इस खास मौके पर उज्जैन में 21 लाख दीप जलाकर शिव दीपावली मनाई जाएगी। जानकारी मिली है कि इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होने आ रहे हैं।

उत्साह के साथ मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। जिसके कारण इस दिन को बहुत ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। जिसके चलते महाकालेश्वर मंदिर, रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, नरसिंह घाट, सुनहरी घाट, मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, 84 महादेव व उज्जैन के घरों में बड़े पैमाने पर दीपक लगाए जाएंगे।

अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की है तैयारी

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि वैसे तो अयोध्या से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। मगर पिछले वर्ष उज्जैन में 11 लाख 75 हजार दीपक लगाए गए थे। इसकी तुलना में अयोध्या में 15 लाख 75 हजार दीपक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में 21 लाख दीपक लगाए जायेंगे। साथ की अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़कर उज्जैन का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: शिवराज का कमलनाथ पर हमला, कांग्रेस के वचन पत्र को बताया महाझूठ पत्र

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago