Shivaji Maharaj Statue: मुख्यमंत्री शिवराज का कमलनाथ पर निशाना, कहा- हमें घर-घर जाकर गंगा जल लेकर कसम खाने की जरुरत नहीं

India News (इंडिया न्यूज), Shivaji Maharaj Statue: मध्यप्रदेश में जुबानी जंग शुरु हो चुका है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये वही कमलनाथ हैं जिन्होंने सौसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लगने नहीं दिया था। अब यही कमलनाथ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि उस वक्त हमारी सरकारी नही थी। तब भी मैनें उनके इस बात का विरोध किया था और आंदोलन कर के कहा था कि सौसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा जरुर लगाई जाएगी।

  • कमलनाथ ने सौसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लगने नहीं दिया
  • जो लोग झूठे होतें हैं उन्हें कसमें खानी पड़ती है

11वचन पूरी करने की कसम

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो नकली और मौसमी होते हैं वह राम की भी पूजा करते हैं। अब छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस के घर घर गंगा जल बांटने के अभियान को लेकर कहा कि जनता हम पर भरोसा करती है इसलिए हमें कसम खाने की जरुरत नहीं है। जो लोग झूठे होतें हैं उन्हें कसमें खानी पड़ती है। यही वजह की कांग्रेस घर घर जाकर कसम खा रही है। अब कांग्रेस गंगा जल ले जाए या नर्मदा जल इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बता दें कि कांग्रेस के इस अभियान में उनके कार्यकर्ता घर घर गंगा जल ले जाकर 11वचन पूरी करने की कसम खायेंगे।

पांढुर्णा का महाराष्ट्र कनेक्शन

बता दें कि पांढुर्णा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने अगस्त महीनें में पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा किया था। पांढुर्णा की सीमा महाराष्ट्र से टच करती है। यहां की भाषा भी महाराष्ट्रियन से मिलती जुलती है। यहां के लोग बड़ी संख्या में मराठी समाज से आतें हैं।

Also Read:

shanu kumari

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

4 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

4 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

7 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

7 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

7 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

7 months ago