India News (इंडिया न्यूज), Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां थाने के अंदर पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया। इस आरोप में आठ पुरुषों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। टोरिया खुर्द गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली थी और पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
दरअसल चार दिन पहले जिले के टोरिया खुर्द गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली थी और पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में थाने में पुलिस स्टेशन के अंदर एक उप-निरीक्षक पर हमला करने के आरोप में आठ पुरुषों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि घायल पुलिसकर्मी केपी शर्मा को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इंस्पेक्टर सुरेश शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि यह घटना रविवार के दिन करैरा पुलिस स्टेशन में के अंदर हुई थी। यहां पर आरोपी आत्महत्या के लिए उकसाने के एक केस में अपना बयान दर्ज कराने आए थे जिसके बाद किसी कारणवश बात बढ़ गई।
बता दें कि घायल पुलिसकर्मी के अनुसार, चार दिन पहले जिले के टोरिया खुर्द गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली थी और पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि रविवार को युवक पक्ष के लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया था।
बयान दर्ज कराने के लिए आया एक युवक अपने मोबाइल से घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। घायल पुलिसकर्मी ने बताया, कि “जब उन्हें वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए मना किया गया, तो लगभग 9 लोगों ने पुलिस स्टेशन के अंदर मुझे पीट दिया।”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला करने वालों में 1 महिला भी शामिल थी। फिलहाल सभी को लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।
Also Read: MP News: भोपाल में शिखर सम्मेलन का आयोजन, सीएम शिवराज करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा कार्यक्रम
MP Crime:मध्य प्रदेश में एक और दुष्कर्म का मामला, 4 लोगों ने मिलकर किया अपहरण
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…