होम / दिग्गी ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, कांग्रेस पर बरसे शिवराज- कहा कांग्रेस का DNA पाकिस्तान परस्ती

दिग्गी ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत, कांग्रेस पर बरसे शिवराज- कहा कांग्रेस का DNA पाकिस्तान परस्ती

• LAST UPDATED : January 24, 2023
इंडिया न्यूज ब्यूरो
Shivraj lashed out at Diggi for proof of surgical strike: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बचे हैं, जिससे राज्य में राजनीति गरमा गई है, हर पार्टी जनता को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही है, जिसके चलते राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा, जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान परस्ती है।

कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान परस्ती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान परस्ती हो सकता है, क्योंकि ये लोग कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं तो कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं, जिससे साफ पता चलता है कि यह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।

कांग्रेस देशभक्त नहीं है – शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने आगे कहा कि वे सेना का मनोबल गिराने का काम करते हैं। ये लोग भारत जोड़ो यात्रा में सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। उनके सफर में टुकड़े-टुकड़े गैंग उनका साथ दे रहा है। राहुल गांधी सवाल करते हैं कि सेना कमजोर हो गई है। यह देशभक्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह के शासन के दौरान मध्य प्रदेश कभी सिमी का गढ़ था।

कांग्रेस को बैठक करने का अधिकार नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने अनुसूचित जनजाति की बैठक बुलाई थी। जिस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा  कि उन्हें आदिवासी भाई-बहनों की बात करने का अधिकार नहीं है। साथ ही उन्होंने कमलनाथ पर सवाल उठाए और कहा कि पेसा एक्ट लागू क्यों नहीं किया?  कांग्रेस ने कभी आदिवासी महापुरुषों को याद क्यों नहीं किया साथ ही उनके नाम पर कभी किसी इमारत स्मारक का नाम क्यों नहीं रखा। सीएम ने कमलनाथ से सवाल पूछा कि विशेष पिछड़ी जाति बैगा, भारिया, सहरिया  को बीजेपी की सरकार एक हजार रुपये देती थी। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने यह पैसा बंद क्यों किया?

यह भी पढ़ें: खंडवा में धरनेपर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, गाना गाकर सीएम शिवराज को दी चुनौती

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox