प्रदेश की बड़ी खबरें

Shivraj Sarkar: चुनावी साल में घोषणाओं की कतार, कर्ज में डूबी राज्य सरकार

India News (इंडिया न्यूज़), Shivraj Sarkar: मघ्यप्रदेश के चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नई घोषणाएं करने में लगी है। आज सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 5 बड़ी घोषणाएं की है। आपको बता दें कि इन दिनों राज्य सरकार बैंक के कर्ज से डूब चुकी है। फीर भी जीत की लालच में सरकार द्वारा लगातार नई-नई घोषणाएं की जा रही है।

  • लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3000 करने का वादा
  • दारू के अहातों को बंद करने की घोषणा

सरई में की गई घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर 3000 तक करने का वादा किया है। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों की ऋण माफी, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ नियमित रूप से दिए जाने का भी वादा किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बहना सेना के गठन और उनके जरिए योजनाओं के लाभ से वंचित महिलाओं की मदद करने की भी बात कही है। साथ ही जंगल में रहने वालों को जंगल का अधिकार देने का वचन, बिटिया और बहनों पर बुरी नजर डालने वालों को फांसी पर लटकाने और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी के साथ साथ दारू के अहातों को बंद करने की घोषणा को भी दोहराया है। वहीं आदिवासी समाज के लोगों के लिए बैगा जाति को अति पिछड़ी जाति में शामिल करने की घोषणा की है।

6 महीनों में 11 बार कर्ज

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले 6 महीनों में बैंक से 11 बार कर्ज लिया है। साल 2023-24 का वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद राज्य सरकार ने दो कर्जा लिया है। इससे पहले जनवरी, फरवरी, मार्च, मई और जून में RBI से लोन लिया गया था। साल 2023-24 के बजट से राज्य सरकार के उपर सवा तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज बताया जा रहा है।

Also Read: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने हाथों से पहनाई चप्पल, पढ़े पुरी ख़बर

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago