प्रदेश की बड़ी खबरें

Shivraj Sarkar Took Loan: कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला, कहा कमीशन के लिए लेते हैं कर्ज

India News (इंडिया न्यूज), Shivraj Sarkar Took Loan: मध्यप्रदेश की राजनीति दिन-प्रतिदिन रफ्तार पकड़ती जा रही है। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान प्रदेश की जनता को खुश करने के लिए घोषणाएं करने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ कमलनाथ घोषणाओं के कारण प्रदेश पर चढ़ रहे कर्ज को उजागर करने में लगे हैं। इसी क्रम में आज कमलनाथ ने भोपाल में फत्रकरों से बातचीत करते हुए शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • 6 महीनें में RBI से 12 बार कर्ज
  • 12 सालों के अन्दर चुकाना होगा कर्ज

बड़े-बड़े ठेके में कमीशन

उन्होंने कहा कि इन्होंने (शिवराज सिंह चौहान की सरकार) जितना कर्ज लिया है वो ओपन है..इन्होंने पिछले एक साल में बड़े-बड़े ठेके दिए हैं जिसमें कितनी रिश्वत ली है इसकी जानकारी मेरे पास है…. ये कर्ज बड़े-बड़े ठेके लेने के लिए और अपना कमीशन बनाने के लिए लेते हैं। बता दें कि बीते कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनके पास बहुत पैसे कमलनाथ अपने समय में झूठ बोलते थें।

शिवराज सरकार पर कर्ज

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार इस साल के 6 महीनें में RBI से 12 बार कर्ज ले चुकी है। अभी कुछदिनों पहले उन्होंने 500 करोड़ का लोन लिया है। जिसे 12 सालों के अन्दर चुकाना होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शिवराज सिंह ने तीन कर्ज लिया है। शिवराज सरकार ने 25 जनवरी 2023- 2000 करोड़ का कर्ज, 2 फरवरी 2023- 3000 करोड़ का कर्ज, 9 फरवरी 2023- 3000 करोड़ का कर्ज, 16 फरवरी 2023-3000 करोड़ का कर्ज लिया है।

वहीं 23 फरवरी 2023- 3000 करोड़ का कर्ज, 2 मार्च 2023- 3000 करोड़ का कर्ज, 9 मार्च 2023- 2000 करोड़ का कर्ज, 17 मार्च 2023- 4000 करोड़ का कर्ज, 24 मार्च 2023- 1000 करोड़ का कर्ज, 29 मई 2023- 2000 करोड़ का कर्ज,14 जून 2023- 4000 करोड़ का कर्ज, 12 सितंबर 2023 -1000 करोड़ का कर्ज और 21 सितंबर 2023 को 500 करोड़ का कर्ज के लिए अप्लाई किया गया था।

Also Read:

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago