होम / Shujalpur: स्वतंत्रता दिवस के शुभ संध्या पर बच्चों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Shujalpur: स्वतंत्रता दिवस के शुभ संध्या पर बच्चों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Shujalpur: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना शुरु हो गया है। इसी बीच शुजालपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुजालपुर मंडी में करीब 3000 स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा से शहर का यातायात कुछ देर के लिए जाम हो गया।

  • जयकारों के साथ ही देशभक्ति के तराने पर थिरकते नजर आएं
  • 100 से अधिक शिक्षकों ने यात्रा को सफल बनाने में की मदद

छात्र-शिक्षक सभी हुए शामिल

हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्कूली बच्चे भारत माता के जयकारों के साथ ही देशभक्ति के तराने पर थिरकते हुए नजर आए। श्री राम मंदिर मंडी के पीछे स्थित शासकीय प्राइमरी विद्यालय में एकत्रीकरण के बाद शहर के निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चे इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। डीजे पर बजते देशभक्ति के तराने के साथ ही अलग-अलग स्कूल के घोष दल भी इस यात्रा में संगीत से समां बांधते नजर आए। 100 से अधिक शिक्षकों ने यात्रा में विद्यार्थियों को निर्देशन देकर सुरक्षित आयोजन स्थल पर पहुंचाया।

शिक्षा राज्यमंत्री शामिल

शासकीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर में इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। जहां स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Also Read: ग्वालियर-चंबल संभाग की 34 सीटों पर भाजपा की नज़र! साल 2000 समीकरण बदल पाएगी बीजेपी?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox