Teaser release of Mahakal Lok’s anthem song:कल बुधवार के गायक पद्मश्री कैलाश खेर इंदौर आए। जहां उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के रूबरू कार्यक्रम में भाग लिया। जहां उन्होंने दर्शकों के पसंदीदी गाने गए और खुब रंग जमाया। साथ ही उन्होंने अपने महाकाल लोक के एंथम सांग का टीजर रिलीज किया, और मीडिया से चर्चा करते हुए कई बाते बोली।
कैलाश खैर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के आगे बढऩे के लिए अब साधकों को तैयार किए जाने की जरूरत है। संगीत के माध्यम से साधक तैयार करने के लिए मैं कोशिश कर रहा हूं और सीनियर सिटीजन से लेकर साधु-संत तक संगीत सीखने में रुचि ले रहे हैं। भारत अब पुन: विश्वगुरु बनने की राह पर है। भारत की आध्यात्मिक धरोहर को संगीत के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने लाने के लिए ईश्वर ने उन्हें चुना है।
उनके भारतीय संस्कृति से जुड़े संगीत को पहले स्थापित लोगों ने नकारा, लेकिन आज पूरी दुनिया उस पर झूम रही है। यह सिर्फ भगवान भोलेनाथ की कृपा, साधु-संतों की संगति से मिले आशीर्वाद और मिट्टी की सुगंध का असर है। खेर ने कहा कि वे हर गीत में अपना हृदय और आत्मा को गाते हैं।
कैलाश खेर ने उज्जैन के महाकाल लोक के एंथम सांग के रूप में उनके द्वारा गीत जय श्री महाकाल के पूर्ण संस्करण का टीजर पहली बार स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के आयोजन में अभिनव कला समाज सभागृह में बटन दबाकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफाम्र्स पर रिलीज किया। गौरतलब है कि महाकाल लोक के लोकार्पण की बेला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में श्री खेर ने इस गीत को अपने बैंड के साथ अकेले प्रस्तुत किया था। बाद में इस गीत में और पंक्तियां भी जोड़ी गई तथा देश के पांच बेहतर लोकप्रिय गायकों के स्वर में इसे नए सिरे से रिकॉर्ड किया गया।
कैलाश खेर ने कहा कि मिले सुर मेरा तुम्हारा जैसे समवेत गान की तरह जय श्री महाकाल में पद्मश्री शंकर महादेवन, पद्मश्री सोनू निगम, पद्मश्री कैलाश खेर, शान एवं अरिजीत सिंह की अवाजें है। यह पहला अवसर है जब किसी वृहद गीत का टीजर के साथ गीत की लाइव प्रस्तुति भी दी।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: ‘मोदी सरनेम’ मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को ठहराया दोषी, राहुल गांधी को दो साल की जेल!
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…