Singrauli: दो बच्चों समेत मां ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, सास से हुआ था विवाद

Singrauli: आपने सास बहु की लड़ाईयों के किस्से सुने और देखे होंगे। सास बहु का झगड़ा होना बहुत आम सी बात है। पर क्या हो अगर कोई इन आपसी झगड़ो के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठा ले? आज हम आपको ऐसी ही एक खबर के बारे में बताने जा रहे है। जिसमें एक औरत ने सांस से झगड़े को लेकर अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

कुंए में कूदकर की आत्महत्या

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। इस घटना ने गावों में शोक का माहौल बनाकर रख दिया है। हर कोई इस घटना को सुनकर सख्ते में आ गाया है।

सास से हुआ था विवाद

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है, की ग्राम ओडग़ड़ी निवासी पार्वती पनिका का संपत्ति को लेकर सास के साथ विवाद चल रहा था। विवाद होने के बाद गुरुवार की सुबह 4 बजे से  महिला अपने दोनों बेटों के साथ गायाब थी। जिसके चलते उस महिला के परिजनों ने उसकी खोज की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

कुंए में मिला शव

महिला के परिजनों के खोजबिन करने का बाद भी कुछ पता नहीं चल राहा था। फिर ग्रामीणों ने गुरुवार की रात घर के समीप स्थित कुएं में महिला की तैरती लाश को देखा। तब लोगों ने  इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कुएं में उतरकर देखा। तो दो बच्चें और महिला का शव मिला। तीनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।

 

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago