होम / Stone pelting on BJP leader: BJP विधायक की कार पर हुआ पथराव, पुलिस जुटी जांच में

Stone pelting on BJP leader: BJP विधायक की कार पर हुआ पथराव, पुलिस जुटी जांच में

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ) Stone pelting on BJP leader: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीजेपी नेता की कार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक अपरधियों ने बंडा के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिसकी वजह से कार के सामने का शीशा टूट गया। जानकारी के मुताबिक विधायक कार में आगे की सीट पर थे। लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक ये मामला करई गांव के पास का है।

शादी समारोह से लौट रहे थे विधायक

हमले को लेकर बताया डा रहा है कि विधायक अपने क्षेत्र की एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तब इस दौरान इनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। फिलहाल उनको कोई चोट नहीं आई है। हमले के वक्त वो गाड़ी की आगे की सीट पर थे। फिलहाल विधायक लोधी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंनें पूरे हमले की जानकारी दी।

पुलिस को दी हमले की जानकारी

अपने शिकायत में उन्होंने बताया कि शनिवार रात जब वह एक शादी समारोह में शामिल हो कर वापस लौट रहे थे, तभी सिलेट नदी के पास उनकी कार पर अज्ञात लोगों ने पत्थर मारा। इस दौरान वो आगे की सीट पर मौजूद थे और पत्थर सामने वाले कांच पर आकर लगा। जिससे कार का शिशा टूट गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से  की जांच की जा रही है।

Also Read: CM Mohan Yadav : अमित शाह के बारे में… निंदा करता हूं… दिग्विजय सिंह…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox