प्रदेश की बड़ी खबरें

Stone pelting on Jan Ashirwad Yatra: जन आर्शीवाद यात्रा पर पथराव, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा-सफलता को देखकर घबरा गए

India News (इंडिया न्यूज़), Stone pelting on Jan Ashirwad Yatra: भाजपा द्वारा निकाली गई जन आर्शीवाद यात्रा पर हमला की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नीमच जिले के रावली कुण्डी में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव किया गया। जिसके कारण कुछ गाड़ियों को नुक़सान भी हुआ है। इस घटना के दौरान रथ में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री मोहन यादव भी मौजूद थें।

  • आलोचना करने के लायक नहीं है बल्कि गंभीर अपराध किया
  • पहाड़ियों और पेड़ों में छिपकर कांग्रेसी गुंडो ने पथराव किया

कांग्रेस के गुंडे शामिल

मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस हमला में हमारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे कांग्रेस के गुंडे शामिल है। उन्होंने कहा कि ये आलोचना करने के लायक नहीं है बल्कि गंभीर अपराध किया गया है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस इस यात्रा को मिल रहे समर्थन और सफलता को देखकर घबरा गई है।

योजनाबद्ध तरीके से किया गया

उन्होंने बताया कि यह यात्रा कल नीमच से निकाली गई थी। जिसे राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाई थी। हमारे यात्रा को अपार सफलता मिल रही है। जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ियों और पेड़ों में छिपकर कांग्रेसी गुंडो ने पथराव किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज अमित शाह की सभा को मंडला में अपार जनसमर्थन मिला है। जिसके कारण कांग्रेसियों ने यात्रा पर हमला किया है। योजनाबद्ध तरीके से किया गया है।

गुंडागर्दी का चरित्र

आगे उन्होंने कहा कि इस अपराध में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सब और ताकत के साथ यात्रा को आगे बढ़ाएं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का चरित्र हमेशा से गुंडागर्दी का रहा है। इनके इतिहास में झाका जाए तो ये अपराधिकरण की प्रवृति के लोग रहे हैं। हमारी चार जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हो चुकी है और कल (6 सितंबर) एक और शुरू होगी। इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन गंभीरता से काम करेगा।

Also Read: रणदीप सुरजेवाला ने जन आर्शीवाद यात्रा को बताया जन धोखा – धन लूट अवसरवाद यात्रा

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago