Bharat Jodo Yatra: सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी की तारीफ, कहा- लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष का होना जरूरी!

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार राहुल गांधी को घेरती रहती है। बीजेपी इस यात्रा को लेकर कई तरह के बयान जारी करती है। तो जवाब में कांग्रेस भी पलटवार करती है। राहुल गांधी की इस यात्रा को कई नेताओं व अभिनेताओं का समर्थन मिल रहा है। अब इस कड़ी में उन्हें लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन  का साथ मिला है। सुमित्रा महाजन ने कहा कि वे इस यात्रा के राजनीतिक पक्ष की बात नहीं कर रही हैं। लेकिन इतना जरूर मानती हैं, कि एक युवा यात्रा पर निकला है तो उसे देश का भला सोचना चाहिए। उन्हें भरोसा है कि वह देश का भला ही सोचेगा।

लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष का होना बेहद जरूरी- सुमित्रा!

सुमित्रा महाजन ने कहा कि यात्रा निकालकर राहुल गांधी हिंदुस्तान को समझने की कोशिश कर रहे हैं। जिसकी मैं तारीफ करती हूं। इस यात्रा से राहुल गांधी को सोच समझकर बोलने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष का होना बेहद जरूरी है।

सुमित्रा महाजन ने राहुल की पदयात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि इसके पहले जिन भी महापुरुषों ने देश के लिए काम किया, उन्होंने पहले देश भर की यात्राएं कर भारत को समझने की कोशिश की थी। इस मामले में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का भी उदाहरण दिया। साथ ही कहा कि उनके समय मे विपक्ष मजबूत हुआ करता था। मजबूत विपक्ष होने से सरकार पर भी अंकुश रहता है।

 

Himanshi Rajput

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

4 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

4 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

7 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

7 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

7 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

7 months ago